Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- धरमजयगढ़ का गौरव प्राप्त पीएम श्री आत्मानंद विद्यालय का वार्षिकोत्सव कार्यक्रम धूमधाम से हुआ संपन्न! बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति!
- भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सुमित शर्मा का हुआ प्रथम धरमजयगढ़ नगर आगमन!युवाओं नें बाइक रैली निकाल किया भव्य स्वागत!
- अटल स्मृति दिवस पर धरमजयगढ़ में गूंजा अटल विचारों का स्वर, विधानसभा स्तरीय कार्यक्रम हुआ आयोजन!
- अटल स्मृति दिवस के पर धरमजयगढ़ विधानसभा स्तरीय कार्यक्रम का आज होगा आयोजन!
- संसदीय क्षेत्र स्तरीय सांसद खेल महोत्सव कल धरमजयगढ़ मे
- सांसद राधेश्याम राठिया का कल धरमजयगढ़ प्रवास महतारी सदन का भूमि पूजन और सांसद खेलकूद प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि के रूप में होंगे शामिल!
- “छाल में मानवता की धड़कन बना संगठन—मजदूर एकता सेवा समिति रक्तदान से लिख रही जीवन रक्षा का इतिहास”
- भारी जनविरोध के बीच जनसुनवाई स्थगित ! जनता में खुशी की लहर
Author: Rajeev Agrawal
संपादक: राजीव अग्रवाल, धर्मजयगढ़ - "ताज़ा खबरें, सटीक जानकारी! हमारे न्यूज़ पोर्टल पर पाएं देश-विदेश, राजनीति, खेल, मनोरंजन और व्यापार से जुड़ी सबसे नई और विश्वसनीय खबरें, बिल्कुल तेज़ और सही अंदाज़ में।"
धरमजयगढ़। इस बार कांग्रेस ने ठान लिया है कि राजनीति में सिर्फ बयानबाजी नहीं, बल्कि रंगबाजी भी होगी! होटल बसंत पदमा में आयोजित होली मिलन समारोह में गुलाल के साथ-साथ सियासी तंजों की भी धूम रहेगी। विधायक लालजीत सिंह राठिया अपने सफेद कुर्ते को रंगीन करवाने के लिए पूरी मुस्तैदी से पहुंचेंगे, जबकि कार्यकर्ताओं को यह चिंता सता रही होगी कि कहीं चुनावी टिकट का रंग फीका न पड़ जाए। चारों कांग्रेसी पार्षद – डॉ. अख्तरी खुर्शीद खान, श्रीमती प्रिंसिल्ला टोप्पो, हफीज़उल्ला खान और गगनदीप सिंह कोमल – इस आयोजन के महा-नियंता होंगे, जिनका दावा है कि इस बार राजनीति…
धरमजयगढ़ नगर पंचायत चुनाव के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने के चलते छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) ने कड़ी कार्रवाई करते हुए दो कांग्रेस नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। PCC ने इन दोनों नेताओं को निष्कासन का नोटिस थमाते हुए स्पष्ट किया कि अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए कोई जगह नहीं है। पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप मिली जानकारी के अनुसार, निष्कासित नेताओं पर आरोप है कि वे पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार का समर्थन करने के बजाय विरोधी गुट को मजबूत करने में लगे थे। पार्टी की अंदरूनी जांच में यह भी…
रायगढ़, छत्तीसगढ़ | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के धरमजयगढ़ मंडल अध्यक्ष भरतलाल साहू ने पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं की उपेक्षा से नाराज होकर कांग्रेस का दामन थाम लिया है। यह राजनीतिक घटनाक्रम छत्तीसगढ़ की राजनीति में हलचल मचा सकता है, खासकर रायगढ़ जिले में, जहां भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी टकराव लगातार जारी है। भाजपा में उपेक्षा बनी कांग्रेस में जाने की वजह? सूत्रों के अनुसार, भरतलाल साहू पिछले कुछ समय से पार्टी में आंतरिक गुटबाजी और शीर्ष नेतृत्व द्वारा उनकी अनदेखी से परेशान थे। उन्होंने कई बार संगठन के अंदरूनी मामलों को सुधारने की कोशिश की, लेकिन जब…
दिया 72 घंटे का अल्टीमेटम, आंदोलन की चेतावनी रायगढ़ जिले में छाल क्षेत्र में जर्जर सड़कों की परेशानी सबसे बड़ी समस्या बन गई है। इस समस्या से यहां की आम जनता लंबे समय से जूझ रही है। जिसको एडु सरपंच और उपसरपंच ने चुनौती मान कर सड़क मरम्मत के लिए आज अपनी ओर से पहला ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी धरमजयगढ़ को तहसीलदार के माध्यम से सौंपा है। बदहाल सड़क की वजह से चंद्रशेखरपुर, खेदापाली का इकॉनॉमिक स्ट्रक्चर बिगड़ गया है। जिसको न ही एसईसीएल, प्रबंधन ध्यान दे रहा न ही पीडब्ल्यूडी विभाग। आये दिन खराब सड़क के चलते यहां के लोगों…
धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र में लंबे समय से चल रही रेत तस्करी पर आखिरकार स्थानीय युवाओं की सतर्कता ने बड़ी चोट पहुंचाई। रविवार देर रात नगर के जागरूक युवा— वार्ड मेंबर जानू सिदार, युवा मोर्चा के समय अग्रवाल और बजरंग दल के जिला उपाध्यक्ष मुकेश हलदार ने साहसिक कदम उठाते हुए रेत से भरे एक हाइवा वाहन को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। रेत तस्करी का अड्डा बना मांड नदी मांड नदी लंबे समय से अवैध रेत खनन का केंद्र बनी हुई है। यहां से रात के अंधेरे में ट्रैक्टर, डंपर और अब बड़े हाइवा वाहनों के जरिए रेत की…
रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में इंटरनेशनल मास्टर्स लीग का आयोजन होने जा रहा है। यह रोमांचक क्रिकेट टूर्नामेंट 8 मार्च से शुरू होगा और 16 मार्च को फाइनल मुकाबले के साथ समाप्त होगा। इस लीग में अनुभवी और दिग्गज क्रिकेटर एक बार फिर से मैदान में अपना जलवा बिखेरते नजर आएंगे। मैचों का शेड्यूल:8 मार्च: इंडिया मास्टर्स बनाम वेस्टइंडीज मास्टर्स10 मार्च: श्रीलंका मास्टर्स बनाम इंग्लैंड मास्टर्स11 मार्च: वेस्टइंडीज मास्टर्स बनाम दक्षिण अफ्रीका मास्टर्स12 मार्च: इंग्लैंड मास्टर्स बनाम ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स13 मार्च: पहला सेमीफाइनल14 मार्च: दूसरा सेमीफाइनल16 मार्च: फाइनलस्टेडियम और समय:सभी मुकाबले शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले…
धरमजयगढ़। लो वोल्टेज की समस्या खत्म करने के दावे इतने जोर-शोर से किए गए थे कि जनता को लगा था कि अब उनके घरों में बल्ब ट्यूब लाइट नहीं, बल्कि चांदनी चमकने लगेगी। अध्यक्ष महोदय ने भी इस मुद्दे पर जोर दिया था, लेकिन लगता है कि बिजली विभाग ने उनकी बातों को लो वोल्टेज पर ही सुना। नतीजा? जनता अब भी मोमबत्ती की रोशनी में “आधुनिक भारत” का सपना देख रही है! नए नवेले अध्यक्ष ने बिजली सुधारने की ठानी, पर बिजली ने उन्हें ही झटका दे दिया! धरमजयगढ़ में बिजली की समस्या सुलझाने की कोशिश करना कुछ वैसा…
बिना सक्षम मंजूरी के जंगलों पर कब्जा, वन विभाग बना मूकदर्शक रायगढ़ जिले में निजी उद्योग समूहों और प्रशासनिक अधिकारियों के गठजोड़ का एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। धनवादा पावर एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने वन अधिनियम को ताक पर रखकर और बिना अधिकृत स्वीकृति के भालूपखना में लघु जल विद्युत परियोजना का पूरा ढांचा खड़ा कर दिया। यह सब तब हुआ जब स्थानीय वन विभाग के अधिकारी पूरी स्थिति से अवगत थे, लेकिन उन्होंने आंखें मूंदे रखीं। अवैध निर्माण, नियमों की खुली अनदेखी वन अधिनियम के स्पष्ट दिशा-निर्देशों के अनुसार, बिना सक्षम मंजूरी के वन…
घरघोड़ा। भाजपा ने सोचा था कि बहुमत के घोड़े पर सवार होकर नगर पंचायत उपाध्यक्ष की कुर्सी पर आराम से बैठ जाएगी, लेकिन कांग्रेस ने सिर्फ चार पार्षदों के सहारे ऐसी चाल चली कि 9 वोट लेकर जीत दर्ज कर ली। इधर भाजपा वाले अपनी संख्या गणना में ही उलझे रह गए, उधर कांग्रेस ने राजनीति के ककहरे में नया अध्याय जोड़ दिया। भाजपा: “हम बहुमत में थे, फिर भी हार गए?”जब कांग्रेस के उम्मीदवार की जीत का ऐलान हुआ, तो भाजपा खेमे में हलचल मच गई। एक वरिष्ठ नेता ने अपनी टोपी उतारकर माथा खुजलाया और कहा,”हम तो बहुमत…
रायगढ़: रायगढ़ जिले में उद्योगपतियों की मनमानी चरम पर है, और धनवादा पावर एंड इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड इसका सबसे बड़ा उदाहरण बन चुका है। वन विभाग की ढीली कार्यशैली और अधिकारियों की संदिग्ध चुप्पी के चलते वन संरक्षण अधिनियम को सरेआम रौंदा जा रहा है। बिना अनुमति के जंगलों में बड़े पैमाने पर निर्माण कार्य जारी है, लेकिन प्रशासनिक अमला आंखें मूंदे बैठा है। सूत्रों की मानें तो वन विभाग की जांच में खुद इस बात की पुष्टि हुई थी कि धनवादा कंपनी ने वन संरक्षण अधिनियम (FCA) का उल्लंघन किया है, जिसके बाद प्रोजेक्ट पर रोक लगा दी गई…
