Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- धरमजयगढ़ का गौरव प्राप्त पीएम श्री आत्मानंद विद्यालय का वार्षिकोत्सव कार्यक्रम धूमधाम से हुआ संपन्न! बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति!
- भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सुमित शर्मा का हुआ प्रथम धरमजयगढ़ नगर आगमन!युवाओं नें बाइक रैली निकाल किया भव्य स्वागत!
- अटल स्मृति दिवस पर धरमजयगढ़ में गूंजा अटल विचारों का स्वर, विधानसभा स्तरीय कार्यक्रम हुआ आयोजन!
- अटल स्मृति दिवस के पर धरमजयगढ़ विधानसभा स्तरीय कार्यक्रम का आज होगा आयोजन!
- संसदीय क्षेत्र स्तरीय सांसद खेल महोत्सव कल धरमजयगढ़ मे
- सांसद राधेश्याम राठिया का कल धरमजयगढ़ प्रवास महतारी सदन का भूमि पूजन और सांसद खेलकूद प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि के रूप में होंगे शामिल!
- “छाल में मानवता की धड़कन बना संगठन—मजदूर एकता सेवा समिति रक्तदान से लिख रही जीवन रक्षा का इतिहास”
- भारी जनविरोध के बीच जनसुनवाई स्थगित ! जनता में खुशी की लहर
Author: Rajeev Agrawal
संपादक: राजीव अग्रवाल, धर्मजयगढ़ - "ताज़ा खबरें, सटीक जानकारी! हमारे न्यूज़ पोर्टल पर पाएं देश-विदेश, राजनीति, खेल, मनोरंजन और व्यापार से जुड़ी सबसे नई और विश्वसनीय खबरें, बिल्कुल तेज़ और सही अंदाज़ में।"
रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के भाजपा सांसद राधेश्याम राठिया इन दिनों धरमजयगढ़ क्षेत्र में अपनी सक्रियता के कारण सुर्खियों में हैं। छोटे-बड़े सभी आयोजनों में उनकी उपस्थिति, नगर पंचायत और जनपद पंचायत चुनावों में उनकी दिलचस्पी ने राजनीतिक हलकों में अटकलों को जन्म दिया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि वे आगामी विधानसभा चुनाव में धरमजयगढ़ सीट से चुनावी मैदान में उतर सकते हैं। अगर ऐसा होता है, तो उनका सीधा मुकाबला कांग्रेस के मजबूत नेता और तीन बार से लगातार विधायक लालजीत सिंह राठिया से होगा, जो क्षेत्र में अपराजेय माने जाते रहे हैं। लालजीत सिंह ने लगातार तीन…
धरमजयगढ़: पीपरमार धरमजयगढ़ निवासी एक युवक की आर्टिगा कार रुवांफुल के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालाँकि, राहत की बात यह है कि फिलहाल किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वाहन चालक कौन था और गाड़ी में कितने लोग सवार थे। वाहन मालिक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह सड़क मार्ग अक्सर तेज रफ्तार वाहनों के कारण दुर्घटनाओं का शिकार होता है। प्रशासन से क्षेत्र में सुरक्षा उपायों…
धर्मजयगढ़। नगर के वार्डों में बुनियादी सुविधाओं की कमी नागरिकों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। विशेषकर वार्ड नंबर 03 धरमजयगढ़ कॉलोनी में नाली निर्माण का अभाव लोगों के लिए सिरदर्द बन चुका है। स्थिति यह है कि हल्की बारिश होते ही घरों और गलियों में पानी भर जाता है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। रोड है, पर नाली नहीं; कहीं नाली बनी भी तो स्लैब नहींक्षेत्र में कुछ जगह सड़कों का निर्माण तो हुआ है, लेकिन पानी निकासी के लिए नालियों का अभाव साफ दिखाई देता है। जहां नाली बनी भी है, वहां स्लैब न होने…
धरमजयगढ़ – राजनीति में अपने संघर्ष और समर्पण से अलग पहचान बनाने वाले श्री लालजीत सिंह राठिया का राजनीतिक सफर प्रेरणादायक रहा है। इंडियन नेशनल कांग्रेस के धर्मजयगढ़ (19) विधानसभा क्षेत्र से विधायक राठिया ने जमीनी स्तर से शुरुआत कर राजनीति में महत्वपूर्ण मुकाम हासिल किया है। प्रारंभिक जीवन और शिक्षाश्री लालजीत सिंह राठिया का जन्म 19 मार्च 1977 को ग्राम-बोकरामुड़ा, जिला रायगढ़ (छ.ग.) में हुआ था। कृषि कार्य से जुड़े उनके परिवार ने हमेशा परिश्रम को प्राथमिकता दी। उन्होंने एम.ए. (राजनीति) की डिग्री प्राप्त की, जिससे उनके राजनीतिक ज्ञान को और मजबूती मिली। राजनीतिक सफरउनका सार्वजनिक एवं राजनीतिक जीवन…
धरमजयगढ़ – छत्तीसगढ़ में पंचायत सचिवों ने शासकीयकरण (स्थायी नियुक्ति) की अपनी एक सूत्रीय मांग को लेकर व्यापक हड़ताल शुरू की है। इस हड़ताल में 10,000 से अधिक पंचायत सचिव शामिल हैं, जिससे प्रदेशभर में सरकारी कामकाज प्रभावित हो रहा है !:पंचायत सचिव लंबे समय से परिवीक्षा अवधि के बाद शासकीयकरण की मांग कर रहे हैं। पूर्व में भी इस मांग को लेकर हड़तालें हुई हैं, जैसे कि मार्च 2023 में और जुलाई 2024 में सचिवों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल की थी! तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आश्वासन के बाद मई 2023 में हड़ताल स्थगित की गई थी! वर्तमान स्थिति: हाल…
धरमजयगढ़ – भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी चुनाव प्रक्रिया के मद्देनजर प्रमुख राजनीतिक दलों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक 17 मार्च 2025 को दोपहर 04:00 बजे कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (रा.) सह निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, धरमजयगढ़ में होगी। इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, बहुजन समाजवादी पार्टी, छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के ब्लॉक अध्यक्षों को आमंत्रित किया गया है। निर्वाचन प्रक्रिया की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार इस बैठक का आयोजन किया जा रहा है। इसमें आगामी चुनावों से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा…
धर्मजयगढ़ न्यूज़ —- जल आवर्धन योजना के तहत धर्मजयगढ़ के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा शुद्ध पेयजल व्यवस्था हेतु रमन शासन काल में वर्ष 2013 में इसकी स्वीकृति की गई थी।जिसकी लागत लगभग 1208.49 लाख की प्रदान की गई । मगर आज आलम यह है कि इसे न तो चालू किया जा सका है, और न ही लोगों को शुद्ध पेयजल मिल पा रहा है। इसका ताजा मामला विधानसभा मै गूंज उठा है जहां स्थानीय विधायक लालजीत राठिया ने पहले विभागीय मंत्री अरुण साव लोकस्वास्थ्य यांत्रिकी से जवाब मांगा जिसमें उनके द्वारा बताया गया कि धरमजयगढ़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत…
खरसिया में कोयले के जहरीले धुएं से दम घुटने की नौबत आ गई है! अदाणी पावर, रेलवे प्रशासन और जिला प्रशासन की मिलीभगत से घनी आबादी के बीच रातों-रात अवैध लोडिंग-अनलोडिंग का खेल जारी है। लोग बीमार हो रहे हैं, बच्चे दम घुटने की शिकायत कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन आंखें मूंदे बैठा है! जनता की सेहत से खिलवाड़! कब तक चलेगा कोयले का काला कारोबार?रेलवे मालधक्का में धड़ल्ले से हो रही कोयले की लोडिंग-अनलोडिंग से पूरा इलाका धूल और धुएं में तब्दील हो गया है। चार साल पहले बंद हुई कोयला साइडिंग को फिर से चालू कर दिया गया,…
नए ट्रांसफार्मर से लेकर उच्च क्षमता वाली लाइनों तक, क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था सुधारने के लिए सरकार ने उठाए ठोस कदम रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही लो वोल्टेज की समस्या अब सरकार के विशेष ध्यान में आ गई है। इस विषय को लेकर क्षेत्रीय विधायक लालजीत राठिया ने विधानसभा में अहम सवाल उठाए, जिसके जवाब में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए सरकार द्वारा उठाए जा रहे महत्वपूर्ण कदमों को साझा किया। लो वोल्टेज से राहत के लिए बड़े कदम मुख्यमंत्री ने बताया कि जनवरी 2025 तक क्षेत्र में ट्रांसफार्मर लगाने…
धरमजयगढ़। जनपद पंचायत धरमजयगढ़ में नव निर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों का प्रथम सम्मेलन समारोह का आयोजन 16 मार्च 2025, रविवार को सुबह 11 बजे से जनपद पंचायत कार्यालय, धरमजयगढ़ में किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में माननीय सांसद, लोकसभा क्षेत्र रायगढ़ श्री राधेश्याम राठिया उपस्थित रहेंगे। वहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में माननीय विधायक, धरमजयगढ़ श्री लालजीत सिंह राठिया एवं नगर पंचायत अध्यक्ष, धरमजयगढ़ श्री अनिल सरकार मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में नवनिर्वाचित जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लिनव राठिया एवं उपाध्यक्ष श्री शिशु शशि सहित अन्य निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सम्मान किया जाएगा। जनपद पंचायत के मुख्य…
