Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- धरमजयगढ़ का गौरव प्राप्त पीएम श्री आत्मानंद विद्यालय का वार्षिकोत्सव कार्यक्रम धूमधाम से हुआ संपन्न! बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति!
- भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सुमित शर्मा का हुआ प्रथम धरमजयगढ़ नगर आगमन!युवाओं नें बाइक रैली निकाल किया भव्य स्वागत!
- अटल स्मृति दिवस पर धरमजयगढ़ में गूंजा अटल विचारों का स्वर, विधानसभा स्तरीय कार्यक्रम हुआ आयोजन!
- अटल स्मृति दिवस के पर धरमजयगढ़ विधानसभा स्तरीय कार्यक्रम का आज होगा आयोजन!
- संसदीय क्षेत्र स्तरीय सांसद खेल महोत्सव कल धरमजयगढ़ मे
- सांसद राधेश्याम राठिया का कल धरमजयगढ़ प्रवास महतारी सदन का भूमि पूजन और सांसद खेलकूद प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि के रूप में होंगे शामिल!
- “छाल में मानवता की धड़कन बना संगठन—मजदूर एकता सेवा समिति रक्तदान से लिख रही जीवन रक्षा का इतिहास”
- भारी जनविरोध के बीच जनसुनवाई स्थगित ! जनता में खुशी की लहर
Author: Rajeev Agrawal
संपादक: राजीव अग्रवाल, धर्मजयगढ़ - "ताज़ा खबरें, सटीक जानकारी! हमारे न्यूज़ पोर्टल पर पाएं देश-विदेश, राजनीति, खेल, मनोरंजन और व्यापार से जुड़ी सबसे नई और विश्वसनीय खबरें, बिल्कुल तेज़ और सही अंदाज़ में।"
धरमजयगढ – छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ तहसील अंतर्गत ग्राम बल्पेदा में एक बड़ा ज़मीन घोटाला सामने आया है, जिसने न केवल प्रशासन को चौकन्ना कर दिया है, बल्कि खरीदार, विक्रेता और असली वारिस – तीनों पक्षों को उलझन में डाल दिया है। यह मामला न केवल संपत्ति विवाद बल्कि दस्तावेज़ीय धोखाधड़ी और प्रशासनिक लापरवाही का जीता-जागता उदाहरण बन गया है। विवाद की जड़: 2 एकड़ बताकर 8 एकड़ की बिक्रीप्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक ढोलीराम की कृषि भूमि – जो कुल 8 एकड़ है – उसे उनके पुत्रों सोभन सिंह और मंगल सिंह द्वारा मात्र 2 एकड़ बताकर…
धरमजयगढ़ – ग्राम बल्पेदा, तहसील धरमजयगढ़ में सामने आए चौंकाने वाले भूमि घोटाले में अब प्रशासन ने संज्ञान लिया है। मृतक ढोलीराम की पत्नी और पुत्री की शिकायत पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), धरमजयगढ़ ने तहसीलदार धरमजयगढ़ को तत्काल जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। प्रकरण में आरोप है कि मृतक के दो पुत्रों – सोभन सिंह और मंगल सिंह ने दलालों की मिलीभगत से 2 एकड़ भूमि दर्शाकर कुल 8 एकड़ भूमि को गुपचुप तरीके से बेच डाला। इस विक्रय की जानकारी न तो मृतक की पत्नी को थी और न ही पुत्री को, जो स्वयं वैध…
धार्मिक स्थल के समीप विस्फोट, रास्ता जाम — डीबीएल की मनमानी से जनता परेशान” आस्था के केंद्र पर आघात!
धरमजयगढ़-पत्थलगांव मुख्य मार्ग पर भारतमाता परियोजना के तहत निर्माण कार्य कर रही कंपनी डीबीएल की लापरवाहियों ने क्षेत्र के लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिसरिंगा गाँव में स्थित माँ बंजारी मंदिर के करीब महज 100 मीटर दूरी पर विस्फोट कर पत्थर तोड़े जा रहे हैं, जिससे न केवल धार्मिक आस्था को ठेस पहुँच रही है, बल्कि मंदिर की दीवारों और छत को भी नुकसान हो रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, विस्फोट के समय मुख्य मार्ग को पूरी तरह बंद कर दिया जाता है, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। डीबीएल द्वारा पर्यावरण और वन…
धरमजयगढ़ क्षेत्र के बलपेदा गाँव में ज़मीन फर्जीवाड़े का एक बड़ा मामला सामने आया है, जो ना केवल प्रशासनिक लापरवाही को उजागर करता है, बल्कि ज़मीन माफिया और सरकारी तंत्र की संभावित मिलीभगत की ओर भी इशारा करता है। किसान सोभन की करीब 8 एकड़ ज़मीन दलालों द्वारा फर्जी तरीके से बेच दी गई, लेकिन हैरानी की बात यह है कि किसान को आज भी यही लगता है कि उसने केवल 2 एकड़ ज़मीन बेची है। मामले में एक और बड़ा खुलासा ये हुआ है कि ज़मीन के दस्तावेज़ों में पूर्व भूमि स्वामी ढोलीराम की पत्नी और बेटी, जो वैध…
धरमजयगढ़ पीएम श्री सेजेस के छात्रों का इंटर्नशिप हुआ पूर्ण * रायगढ़ जिले में धरमजयगढ़ नगर के पी एम श्री सेजेस विद्यालय के हेल्थ केयर एवं इलेक्ट्रॉनिक विभाग के छात्रों ने सत्र 2024 25 के इंटर्नशिप कार्यक्रम को पूर्ण कर सफलता प्राप्त की है। इन छात्रों को प्रमाण पत्र एवं प्रोत्साहन राशि द्वारा सम्मानित किया गया है। ज्ञात हो की 2021 से विद्यालय में व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत हेल्थ केयर तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं हार्डवेयर की शिक्षा दी जा रही है। जिसमें छात्रों ने नगर के सिविल अस्पताल एवं मधुबन इलेक्ट्रॉनिक में 10 दिनों का इंटर्नशिप कार्यक्रम पूरा किया। इस अवसर…
धरमजयगढ़ का शासकीय अस्पताल इस समय गंभीर अव्यवस्था का शिकार है। स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर यहां बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव है, जिससे अस्पताल में आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। चिकित्सा उपकरणों की कमी और खराब स्थिति:अस्पताल में एक्स-रे मशीन पूरी तरह से काम नहीं कर रही है। ऐसे में गंभीर चोटों और बीमारियों का सही इलाज करने में कठिनाई हो रही है। यह स्थिति उन मरीजों के लिए खासतौर पर चिंताजनक है, जिन्हें तत्काल मेडिकल जांच की आवश्यकता होती है। इसके अलावा, अस्पताल में न तो पर्याप्त संख्या…
धरमजयगढ़ में ज़मीन घोटाले का खुलासा: किसान की ज़मीन हड़पने के साथ-साथ रकबा भी बढ़ाकर दो बार बेची गई! बलपेदा गाँव से जुड़े ज़मीन घोटाले में अब एक और चौंकाने वाली बात सामने आई है। किसान की ज़मीन को न सिर्फ़ धोखे से बेचा गया, बल्कि ज़मीन का रकबा भी फर्ज़ी तरीके से बढ़ाकर दो अलग-अलग क्रेताओं को रजिस्ट्री कर दी गई। पीड़ित परिवार – किसान की पत्नी और बेटी – इस दोहरी लूट के खिलाफ न्याय की गुहार लगा रहे हैं। किसान की मृत्यु के बाद उसकी ज़मीन बिना पत्नी और बेटी की अनुमति या सहमति के बेची गई।…
धरमजयगढ़ :स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में धरमजयगढ़वासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। तहसील मुख्यालय धरमजयगढ़ के निकटवर्ती ग्राम गवरघुटरी ( भवरखोल) में 100 बिस्तरों वाले सर्व सुविधायुक्त अस्पताल की स्थापना की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए ग्राम गंगसुर्टी की शासकीय भूमि में अस्पताल निर्माण हेतु प्रस्तावित जमीन की जांच का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, रायगढ़ द्वारा अस्पताल, ऑक्सीजन प्लांट, चिकित्सालय और आवासीय परिसर के निर्माण के लिए गंगसुर्टी ग्राम स्थित कुल 4.668 हेक्टेयर भूमि पर योजना बनाई गई है। इस संबंध में तहसीलदार धरमजयगढ़ ने हल्का पटवारी को…
आयोजित होंगी ग्राम सभाएं, कलेक्टर ने दिए निर्देश रायगढ़/ धरमजयगढ़ — छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार जिले में आगामी 14 अप्रैल से ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में कलेक्टर रायगढ़ ने सभी संबंधित अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व पंचायत सचिवों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। प्रत्येक ग्राम पंचायत में होने वाली ग्राम सभाओं में पिछली बैठक की समीक्षा, पंचायत की आय-व्यय रिपोर्ट, स्वीकृत योजनाओं की जानकारी, पेंशन व खाद्यान्न वितरण, रोजगार की स्थिति और जनहित से जुड़ी अन्य योजनाओं पर चर्चा की जाएगी। मुख्य बिंदु: हर ग्राम सभा की अधिकतम 15 मिनट की वीडियो रिकॉर्डिंग अनिवार्य होगी, जिसे “ग्राम सभा…
धरमजयगढ़ क्षेत्र के बलपेदा गाँव से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है जहाँ ज़मीन दलालों ने धोखाधड़ी कर एक किसान की ज़मीन को उसके वारिसों की अनुमति और सहमति के बिना बेच दिया। किसान की पत्नी और बेटी इस अन्याय के खिलाफ न्याय की गुहार लगा रही हैं। पीड़िता का आरोप है कि उनके पति की मृत्यु के बाद, बिना उनकी जानकारी और सहमति के ज़मीन की रजिस्ट्री कर दी गई। पत्नी और बेटी को इस प्रक्रिया में पूरी तरह से दरकिनार कर दिया गया, जिससे उन्हें उनका वैधानिक हक़ नहीं मिल पाया। प्रशासन की अनदेखी से दलाल बेखौफ़…
