Author: Rajeev Agrawal

Avatar photo

संपादक: राजीव अग्रवाल, धर्मजयगढ़ - "ताज़ा खबरें, सटीक जानकारी! हमारे न्यूज़ पोर्टल पर पाएं देश-विदेश, राजनीति, खेल, मनोरंजन और व्यापार से जुड़ी सबसे नई और विश्वसनीय खबरें, बिल्कुल तेज़ और सही अंदाज़ में।"

धरमजयगढ़ – ग्राम पुरुँगा में आगामी 11 नवम्बर को प्रस्तावित अंबुजा सीमेंट कंपनी की पर्यावरणीय जनसुनवाई को निरस्त करने की मांग को लेकर प्रभावित ग्राम पुरुँगा, साम्हरसिंघा, तेन्दुमुड़ी और कोकदार के ग्रामीण लगातार एक माह से अपनी आवाज प्रशासन तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। किंतु अब तक प्रशासन की ओर से न तो कोई ठोस पहल की गई है और न ही ग्रामीणों से संवाद स्थापित करने की कोई कोशिश दिखाई दी है। इसी मुद्दे को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी धरमजयगढ़ के अध्यक्ष रितुराज सिंह ठाकुर ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी जल, जंगल और जमीन की इस…

Read More

दुर्गापुर कोयला खनन परियोजना के विरोध में सैकड़ों ग्रामीणों ने सौंपा सामूहिक ज्ञापन, सर्वे रोकने की मांग — ग्रामीणों की चेतावनी: जब तक सहमति नहीं, तब तक एक इंच जमीन नहीं देंगे धरमजयगढ़ – एस.ई.सी.एल. की प्रस्तावित दुर्गापुर कोयला खनन परियोजना को लेकर धरमजयगढ़ अंचल में आक्रोश की ज्वाला भड़क उठी है। प्रभावित ग्राम दुर्गापुर, शाहपुर, धरमजयगढ़, धरमजयगढ़ कालोनी, तराईमार, बायसी और बायसी कालोनी के सैकड़ों ग्रामीणों ने एकजुट होकर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं सहायक भू-अर्जन अधिकारी को सामूहिक ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने प्रशासन को साफ शब्दों में चेतावनी दी “जब तक हमारी सहमति नहीं, तब तक न सर्वे होगा,…

Read More

धरमजयगढ़/रायगढ़।अदानी समूह की अंबुजा सीमेंट प्राइवेट लिमिटेड के लिए प्रस्तावित कोयला खदान परियोजना को लेकर ग्रामीणों का विरोध अब उबाल पर है। पर्यावरणीय जनसुनवाई स्थगित कराने की माँग को लेकर जनता सड़कों पर है, लेकिन प्रशासन के कानों पर जूँ तक नहीं रेंग रही। आज सैकड़ों प्रभावित और आसपास के ग्रामीण रायगढ़ कलेक्टर से मिलने पहुँचे — ताकि अपनी बात सीधे प्रशासन के सामने रख सकें। लेकिन कलेक्टर कार्यालय तक पहुँचने से पहले ही लोहे के बेरीकेट्स और पुलिस बल की दीवार खड़ी कर दी गई थी।जनता सवाल कर रही थी — “क्या अब अपनी ही सरकार से मिलने के…

Read More

*धरमजयगढ़ में पुरुँगा, तेन्दुमुड़ी, सम्हारसिंघा और कोकदार के साथ अब अप्रभावित गांव भी आए साथ, एक स्वर में उठी जल-जंगल-जमीन बचाने की पुकार* धरमजयगढ़ की धरती ने एक बार फिर एकता और संघर्ष की ऐसी तस्वीर देखी जिसने सबको भावुक कर दिया।जहां एक ओर कोयला खदान परियोजना से प्रभावित गांव पुरुँगा, तेन्दुमुड़ी, सम्हारसिंघा और कोकदार के लोग अपने जल-जंगल-जमीन की रक्षा के लिए आवाज़ उठा रहे हैं, वहीं अब आसपास के अप्रभावित गांवों के ग्रामीणों ने भी उनके साथ खड़े होकर यह साबित कर दिया है कि लड़ाई सिर्फ जमीन की नहीं, अस्तित्व और अस्मिता की रक्षा की है।मंगलवार को…

Read More

धरमजयगढ़ नगर पंचायत के पार्षद जानू सिदार ने आगामी गुरु पूर्णिमा पर्व एवं कार्तिक स्नान की तैयारियों को लेकर नगर पंचायत के सीएमओ बी.एल. साहू से मुलाकात की और उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। इस दौरान अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष सतीश भारती भी मौजूद रहे। जानू सिदार ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी मांड नदी के डोंगा घाट (वार्ड क्रमांक 13) में बड़ी संख्या में श्रद्धालु धार्मिक स्नान एवं पूजा-अर्चना के लिए पहुँचते हैं। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए घाट पर सफाई, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन और आवश्यक सुविधाएँ सुनिश्चित की जानी चाहिए।…

Read More

धरमजयगढ़ —अंबुजा सीमेंट लिमिटेड की प्रस्तावित पुरुँगा कोल ब्लॉक जनसुनवाई को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज कोयला प्रभावित क्षेत्र के पुरुँगा, तेन्दुमुड़ी और सम्हारसिंघा ग्रामों के ग्रामीण बड़ी संख्या में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कार्यालय धरमजयगढ़ पहुंचे और आगामी 11 नवंबर को प्रस्तावित जनसुनवाई को निरस्त करने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने के बाद ग्रामीणों ने उस ग्रामसभा प्रस्ताव की प्रति मांगी, जिसके आधार पर जनसुनवाई का आयोजन तय किया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें बताया गया कि उक्त प्रस्ताव की प्रति रायगढ़ जिला मुख्यालय में उपलब्ध है। इस जानकारी से…

Read More

आगामी 11 नवंबर को धरमजयगढ़ जनपद पंचायत अंतर्गत पुरुँगा कोयला खदान की प्रस्तावित जनसुनवाई को लेकर विरोध लगातार तेज़ होता जा है, प्रभावित ग्राम पुरुँगा, तेन्दुमुड़ी, साम्हरसिंघा और कोकदार के ग्रामीण जनसुनवाई निरस्त करने की मांग पर अडिग हैं। गुरुवार को जब कंपनी के कुछ प्रतिनिधि ग्रामीणों से संवाद स्थापित करने और परियोजना का पक्ष रखने के लिए पुरुँगा पहुंचे, तो ग्रामीणों ने पहले उनकी बातें ध्यान से सुनीं, लेकिन संतोषजनक जवाब न मिलने पर माहौल अचानक गर्म हो गया। ग्रामीणों के सवालों का ठोस उत्तर न दे पाने पर महिलाएँ बुरी तरह भड़क उठीं और कंपनी प्रतिनिधियों को फटकार…

Read More

रायपुर – छत्तीसगढ़ में जिला खनिज न्यास निधि (DMF) घोटाले को लेकर आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) की टीम ने आज राज्यभर में एक साथ बड़ी कार्रवाई की। टीम ने रायपुर, दुर्ग-भिलाई, राजनांदगांव और धमतरी सहित कुल 14 स्थानों पर छापेमारी की। सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई EOW के अपराध क्रमांक 02/2024 के अंतर्गत की गई है, जिसमें भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धाराएँ 7 और 12 सहित भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 120बी, 467, 468 और 471 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। छापेमारी के दौरान टीम ने डिजिटल साक्ष्य, बैंक स्टेटमेंट्स, चल-अचल संपत्तियों से…

Read More

धरमजयगढ़ – अदाणी समूह के पुरुँगा कोल ब्लॉक परियोजना से स्थानीय लोगों को “हजारों रोजगार” मिलने का जो दावा किया जा रहा है, उसके पीछे के आधिकारिक आँकड़े एक अलग ही कहानी बयान कर रहे हैं। परियोजना की रिपोर्ट के अनुसार निर्माण चरण में मात्र 50 स्थायी और संचालन चरण में 400 स्थायी रोजगार सृजित होंगे। यानी इतनी विशाल कोयला परियोजना के लिए जो भूमि, जंगल और जनजीवन दाँव पर लगे हैं, उनके मुकाबले रोजगार का लाभ नगण्य हैनिर्माण चरण : केवल 50 स्थायी रोजगारजानकारी के अनुसार निर्माण काल में कुल 50 लोगों को स्थायी नौकरी मिलेगी।कार्यकाल 660 दिनों का…

Read More

धरमजयगढ़ में आज जनता का सैलाब उमड़ पड़ा — पुरुँगा, साम्हारसिंघा और तेन्दुमुड़ी पंचायतों के हज़ारों ग्रामीणों ने अपनी ज़मीन, जंगल और हक़ की लड़ाई के लिए सड़क पर उतरकर कंपनी और प्रशासन दोनों को खुला संदेश दे दिया कि अब “फैसला कागज़ों से नहीं, जनता की आवाज़ से होगा।” सुबह से ही ट्रैक्टरों, बाइक और चारपहिया वाहनों में भरकर भीड़ धरमजयगढ़ पहुंचने लगी। रैली में विधायक लालजीत सिंह राठिया, तीनों ग्राम पंचायतों के सरपंच, उपसरपंच और अन्य जनप्रतिनिधि भी शामिल रहे। ग्रामीणों की यह रैली नारेबाजी करते हुए पहले जनपद पंचायत कार्यालय, फिर डीएफओ कार्यालय और आखिर में एसडीएम…

Read More