Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- धरमजयगढ़ का गौरव प्राप्त पीएम श्री आत्मानंद विद्यालय का वार्षिकोत्सव कार्यक्रम धूमधाम से हुआ संपन्न! बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति!
- भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सुमित शर्मा का हुआ प्रथम धरमजयगढ़ नगर आगमन!युवाओं नें बाइक रैली निकाल किया भव्य स्वागत!
- अटल स्मृति दिवस पर धरमजयगढ़ में गूंजा अटल विचारों का स्वर, विधानसभा स्तरीय कार्यक्रम हुआ आयोजन!
- अटल स्मृति दिवस के पर धरमजयगढ़ विधानसभा स्तरीय कार्यक्रम का आज होगा आयोजन!
- संसदीय क्षेत्र स्तरीय सांसद खेल महोत्सव कल धरमजयगढ़ मे
- सांसद राधेश्याम राठिया का कल धरमजयगढ़ प्रवास महतारी सदन का भूमि पूजन और सांसद खेलकूद प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि के रूप में होंगे शामिल!
- “छाल में मानवता की धड़कन बना संगठन—मजदूर एकता सेवा समिति रक्तदान से लिख रही जीवन रक्षा का इतिहास”
- भारी जनविरोध के बीच जनसुनवाई स्थगित ! जनता में खुशी की लहर
Author: Rajeev Agrawal
संपादक: राजीव अग्रवाल, धर्मजयगढ़ - "ताज़ा खबरें, सटीक जानकारी! हमारे न्यूज़ पोर्टल पर पाएं देश-विदेश, राजनीति, खेल, मनोरंजन और व्यापार से जुड़ी सबसे नई और विश्वसनीय खबरें, बिल्कुल तेज़ और सही अंदाज़ में।"
शिवरात्रि से पहले मंगलवार को रामनगरी में भक्तो का रेला उमड़ पड़ा है। बुधवार को 15 लाख श्रद्धालुओं के उमड़ने की संभावना है। इससे पहले मंगलवार को करीब आठ लाख श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे हैं। दर्शन-पूजन कर रहे हैं। महाशिवरात्रि से पहले रामनगरी में उमड़ा भक्तों का सैलाबमहाशिवरात्रि से पहले रामनगरी अयोध्या में भक्तों का सैलाब उमड़ रहा है। चौतरफा हर हर महादेव………के उद्घोषों का उल्लास बिखर रहा है।राम मंदिर में दर्शन के लिए भक्तों की कतार लगी हुई है। सुबह पांच बजे से ही मंदिर में दर्शन-पूजन शुरू हो गया है। मंगलवार होने के चलते हनुमानगढ़ी में श्रद्धालुओं का रेला…
धरमजयगढ़: लो वोल्टेज और पानी की समस्या से त्रस्त ग्रामीणों ने किया चक्का जाम, उग्र आंदोलन की चेतावनी
धरमजयगढ़: लो वोल्टेज और पानी की समस्या से त्रस्त ग्रामीणों ने किया चक्का जाम, उग्र आंदोलन की चेतावनीधरमजयगढ़, 25 फरवरी: लो वोल्टेज और पानी की समस्या से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा सोमवार को फूट पड़ा। धरमजयगढ़ क्षेत्र के समीपस्थ ग्राम नरकालो, दुर्गापुर, रूपुँगा, शाहपुर कॉलोनी समेत अन्य गांवों के सैकड़ों ग्रामीणों ने विद्युत विभाग कार्यालय का घेराव करने के बाद मुख्य सड़क पर चक्का जाम कर दिया। सुबह से ही ग्रामीण सड़कों पर उतर आए और बिजली विभाग व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। गर्मी में बिना बिजली-पानी बेहाल ग्रामीणग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई महीनों से लो…
हादसों का सफर है इस मार्ग का सफर!पुसलदा के पास सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत, ग्रामीणों का फूटा गुस्साधरमजयगढ़—कुड़ुमकेला मार्ग अब मौत की सड़क बनता जा रहा है। इस मार्ग पर तेज रफ्तार और भारी वाहनों की लापरवाही के कारण लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं। ताजा मामला आज सुबह करीब 9-10 बजे के बीच का है, जब एक युवक की जिंदगी बेकाबू राखड़ लोड डंपर की चपेट में आकर खत्म हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुड़ुमकेला निवासी एक राठिया युवक अपनी बाइक से धरमजयगढ़ से अपने गांव लौट रहा था। तभी सामने से आ रहे तेज…
धरमजयगढ़ नगर पंचायत में उपाध्यक्ष पद को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के भीतर घमासान मचा हुआ है। अनुसूचित जनजाति वर्ग से उपाध्यक्ष बनाए जाने की मांग ने स्थानीय भाजपा संगठन को असमंजस में डाल दिया है। पार्टी के भीतर इस पर गंभीर मंथन हो रहा है, और सूत्रों के अनुसार, वरिष्ठ आदिवासी नेता अजय राठिया को इस पद की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।वरिष्ठ पार्षदों की अनदेखी और गुटबाजी का खेलनगर पंचायत में भाजपा के कुल 10 पार्षद चुनकर आए हैं। इनमें वार्ड क्रमांक 03 से श्रीमती माघो बाई राठिया एवं उनके पति सुरेश राठिया (राठिया दंपत्ति) 5 बार,…
नगरीय निकाय चुनाव: कांग्रेस के भीतरघातियों पर गिर सकती है निष्कासन की गाज?पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त नेताओं पर कार्रवाई की मांग, कांग्रेस प्रत्याशी ने पीसीसी को लिखा पत्र नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों को भीतरघात का सामना करना पड़ रहा है। पार्टी के ही कुछ नेताओं और कार्यकर्ताओं पर विरोधी खेमे को समर्थन देने और कांग्रेस प्रत्याशियों की हार सुनिश्चित करने की साजिश रचने के आरोप लगे हैं। इसे लेकर एक कांग्रेस प्रत्याशी ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) को पत्र लिखकर भीतरघातियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की ह भितरघात से कांग्रेस को नुकसानसूत्रों के अनुसार, कई…
धरमजयगढ़ के साप्ताहिक बाजार में रोशनी की कमी से व्यापारी और ग्राहक परेशान धरमजयगढ़ के साप्ताहिक बाजार में पर्याप्त विद्युत् व्यवस्था न होने के कारण व्यापारियों और ग्राहकों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। शाम होते ही बाजार में अंधेरा छा जाता है, जिससे व्यापारियों को समय से पहले ही अपना व्यवसाय बंद करना पड़ता है। जबकि यही समय होता है जब बाजार में ग्राहकों की भीड़ उमड़ती है, जिससे व्यापार को अधिक गति मिल सकती है। व्यापारियों का कहना है कि वे नगर पंचायत को टैक्स अदा करते हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें मूलभूत सुविधाएँ तक…
धरमजयगढ़ के ऐतिहासिक तुर्राधाम शिव मंदिर में इस वर्ष महाशिवरात्रि का पर्व अद्भुत श्रद्धा और भव्यता के साथ मनाया जाएगा। नगर के वार्ड क्रमांक 04 तुर्रापारा स्थित इस प्राचीन शिवधाम में तैयारियां ज़ोरों पर हैं। पूरे मंदिर परिसर को आकर्षक रंग-रोगन और स्वच्छता से सुसज्जित किया जा रहा है।महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर यहां दिनभर गूंजेगा “ॐ नमः शिवाय”, भक्तजन सुबह से लेकर रात तक शिव आराधना, जलाभिषेक, भजन-कीर्तन और रामायण पाठ का पुण्य लाभ उठाएंगे। इसके अलावा, विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर धर्मलाभ प्राप्त कर सकेंगे।इस आयोजन को भव्य बनाने में वार्ड…
हाल ही में कांग्रेस पार्टी ने अपने संगठन में व्यापक फेरबदल किया है, जिसमें 11 राज्यों के लिए नए महासचिवों और प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा घोषित इन बदलावों में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पंजाब का महासचिव नियुक्त किया गया है, जबकि राज्यसभा सांसद सैयद नासिर हुसैन को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख का प्रभारी महासचिव बनाया गया है ! अन्य प्रमुख नियुक्तियों में रजनी पाटिल को हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ का प्रभारी, बी.के. हरिप्रसाद को हरियाणा का प्रभारी, हरीश चौधरी को मध्य प्रदेश का प्रभारी, गिरीश चोदनकर को तमिलनाडु और पुडुचेरी का…
धरमजयगढ़: स्वच्छ भारत अभियान को लेकर नगर में चल रहा फीडबैक अभियान मजाक बन गया है। नगर पंचायत द्वारा नागरिकों से मोबाइल नंबर लेकर सिर्फ ओटीपी पूछकर तथाकथित फीडबैक लिया जा रहा है। यह प्रक्रिया न केवल संदेहास्पद है, बल्कि स्वच्छता अभियान की सच्चाई को भी उजागर कर रही है। नगर की हालत बद से बदतर होती जा रही है। हर गली-कूचे में धूल और कचरे के ढेर लगे हुए हैं, लेकिन नगर पंचायत इसे स्वच्छ साबित करने के लिए नागरिकों से जबरन फीडबैक जुटाने का नाटक कर रही है। चौंकाने वाली बात यह है कि न तो नागरिकों से…
धरमजयगढ़ के सभी मिनी पार्क और यात्री प्रतीक्षालय बदहाल, सुविधा के नाम पर सिर्फ ढांचा – धरमजयगढ़ में नगर पंचायत द्वारा बनाए गए मिनी पार्क और यात्री प्रतीक्षालय लोगों की सुविधा के बजाय अब परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। गांधी चौक का मिनी पार्क हो या नगर के अन्य सार्वजनिक स्थल—हर जगह हालात एक जैसे हैं। इन जगहों को सौंदर्यीकरण के नाम पर सिर्फ तारों से घेर दिया गया है, लेकिन मूलभूत सुविधाओं का अभाव है।मिनी पार्क सिर्फ दिखावे के लिएनगर के कई स्थानों पर मिनी पार्क बनाए गए थे, ताकि लोग कुछ देर विश्राम कर सकें और…
