Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- धरमजयगढ़ का गौरव प्राप्त पीएम श्री आत्मानंद विद्यालय का वार्षिकोत्सव कार्यक्रम धूमधाम से हुआ संपन्न! बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति!
- भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सुमित शर्मा का हुआ प्रथम धरमजयगढ़ नगर आगमन!युवाओं नें बाइक रैली निकाल किया भव्य स्वागत!
- अटल स्मृति दिवस पर धरमजयगढ़ में गूंजा अटल विचारों का स्वर, विधानसभा स्तरीय कार्यक्रम हुआ आयोजन!
- अटल स्मृति दिवस के पर धरमजयगढ़ विधानसभा स्तरीय कार्यक्रम का आज होगा आयोजन!
- संसदीय क्षेत्र स्तरीय सांसद खेल महोत्सव कल धरमजयगढ़ मे
- सांसद राधेश्याम राठिया का कल धरमजयगढ़ प्रवास महतारी सदन का भूमि पूजन और सांसद खेलकूद प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि के रूप में होंगे शामिल!
- “छाल में मानवता की धड़कन बना संगठन—मजदूर एकता सेवा समिति रक्तदान से लिख रही जीवन रक्षा का इतिहास”
- भारी जनविरोध के बीच जनसुनवाई स्थगित ! जनता में खुशी की लहर
Author: Rajeev Agrawal
संपादक: राजीव अग्रवाल, धर्मजयगढ़ - "ताज़ा खबरें, सटीक जानकारी! हमारे न्यूज़ पोर्टल पर पाएं देश-विदेश, राजनीति, खेल, मनोरंजन और व्यापार से जुड़ी सबसे नई और विश्वसनीय खबरें, बिल्कुल तेज़ और सही अंदाज़ में।"
धरमजयगढ़ – छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में संचालित छाल एसईसीएल (साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) की विस्तार परियोजना को लेकर एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। आरोप है कि कंपनी ने ग्राम सभा की अनुमति (एनओसी) के बिना करीब 100 एकड़ से अधिक वन भूमि का अधिग्रहण कर लिया है। यह भूमि एसईसीएल के कोल प्रोजेक्ट के लिए प्रस्तावित थी, लेकिन नियमों के अनुसार ग्राम पंचायत से मंजूरी लेना अनिवार्य था, जो कि नहीं ली गई। झूठी जानकारी से किया भूमि का अधिग्रहणसूत्रों के मुताबिक, एसईसीएल प्रबंधन ने इस भूमि को राजस्व क्षेत्र का हिस्सा बताकर स्वीकृति प्रक्रिया को आगे…
लिंकेज कोयला की अफरातफरी, वसूली की शिकायत पर जांच रायगढ़ जिले के छाल एसईसीएल क्षेत्र में एक और बड़ी अनियमितता का खुलासा हुआ है। शुक्रवार को विजिलेंस टीम छाल एसईसीएल क्षेत्र अंतर्गत खुली खदान में इंस्पेक्शन के लिए पहुंची। अचानक से विजिलेंस की रेड के बाद प्रबंधन में हड़कंप मचा हुआ है। कार्रवाई के दौरान विजिलेंस टीम ने एंट्री गेट पर वाहनों से अवैध वसूली के कारनामे पर कार्रवाई की। विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़ इसके बाद सतर्कता विभाग की टीम कोयले के स्टॉक की जांच के लिए गई। हालांकि, स्टॉक संबंधी जांच को लेकर अधिक जानकारी नहीं…
जशपुर: कभी नक्सल प्रभावित क्षेत्र के रूप में पहचाने जाने वाला जशपुर अब विज्ञान और नवाचार की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। जिले के 800 आदिवासी छात्रों ने मिलकर एक सफल रॉकेट तैयार किया, जिसे 30 सेकंड तक हवा में उड़ाने का सफल परीक्षण भी किया गया। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के बाद अब ये छात्र नैनो सैटेलाइट लॉन्च करने की तैयारी में जुटे हैं।विज्ञान की ओर कदम बढ़ाते आदिवासी बच्चेसरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 8वीं और 9वीं कक्षा के इन छात्रों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया। वैज्ञानिक रुचि रखने वाले छात्रों को अलग से चुना गया और उन्हें स्कूल…
रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा कांग्रेस के संगठन प्रभारी मलकियत सिंह गेंदा से लंबी पूछताछ को लेकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने कड़ा विरोध जताया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने इसे “अनुचित और दुर्भावनापूर्ण” बताते हुए आरोप लगाया कि ईडी भाजपा के इशारे पर काम कर रही है और कांग्रेस नेताओं को अनावश्यक रूप से परेशान कर रही है। ईडी पर पक्षपात का आरोपदीपक बैज ने सवाल उठाया कि यदि ईडी को राजनीतिक दलों के खर्चों और कार्यालयों के निर्माण की जांच करनी ही है, तो वह केवल कांग्रेस तक ही सीमित क्यों है? उन्होंने कहा कि यदि ईडी में…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कांग्रेस ने बड़ा प्रदर्शन किया है, जिसके चलते भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा है। कांग्रेस का दावा है कि उसने 234 जिला पंचायत सदस्यों का चुनाव जीता है, जबकि जनपद पंचायतों और सरपंचों के चुनाव में भी कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों को अधिक सफलता मिली है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बिना बहुमत के भी भाजपा अपने समर्थित उम्मीदवारों को जिला पंचायत अध्यक्ष बनवाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा कांग्रेस समर्थित सदस्यों पर…
धरमजयगढ़: भाजपा में उपाध्यक्ष पद को लेकर जारी ऊहापोह के बीच अब कांग्रेस भी चुनावी जंग में कूदने की तैयारी में है। जहां एक ओर भाजपा अपने संभावित उम्मीदवार को लेकर गोपनीय रणनीति अपनाए हुए है, वहीं कांग्रेस ने भी अपने चार पार्षदों में से किसी एक को मैदान में उतारने के संकेत दिए हैं। इस कदम से राजनीतिक माहौल और भी गर्म हो गया है। भाजपा में घमासान, चार दावेदार रेस मेंभाजपा खेमे में उपाध्यक्ष पद को लेकर जबरदस्त खींचतान मची हुई है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, पहली बार पार्षद बने वार्ड नंबर 11 के पार्षद जगन्नाथ यादव का…
धरमजयगढ़ – वार्ड 12 में बदहाल सड़कें, जलभराव और अव्यवस्थाओं पर पार्षद सन्नी उर्फ़ गगनदीप सिंह कोमल ने खोला मोर्चा शहर में सड़क, नाली और जल निकासी व्यवस्था की बदहाली के खिलाफ वार्ड नंबर 12 के नवनिर्वाचित पार्षद सन्नी उर्फ़ गगनदीप सिंह कोमल ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि यदि जल्द समाधान नहीं मिला तो वे खुद सड़कों पर उतरेंगे और शपथ ग्रहण समारोह के दिन ही विरोध प्रदर्शन करेंगे। नगर में सड़क व नाली निर्माण में अनियमितता पर नागरिकों में रोष शहर के जय स्तंभ चौक क्षेत्र में 700 मीटर लंबी सड़क, नाली निर्माण और नल…
धरमजयगढ़: एक ओर जहां सरकार पर्यावरण संरक्षण के लिए सख्त नियम लागू कर रही है, वहीं धरमजयगढ़ की मांड नदी में अवैध रेत खनन अपने चरम पर है। दिन-रात नदी का सीना छलनी किया जा रहा है, और प्रशासन आंखें मूंदे बैठा है। आमदरहा, जो कभी अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध था, अब भारी मशीनों की गड़गड़ाहट और ट्रकों के धुएं में दम तोड़ रहा है। रेत माफियाओं का आतंक, प्रशासन की नाकामीस्थानीय लोगों के अनुसार, रेत माफियाओं का इतना प्रभाव है कि दिन-दहाड़े जेसीबी, पोकलेन और ट्रैक्टरों से रेत निकाला जा रहा है। बिना किसी रॉयल्टी के यह…
महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़, रामायण पाठ का हुआ आयोजन धरमजयगढ़। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर धरमजयगढ़ नगर सहित आसपास के सभी शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने जलाभिषेक कर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की। नगर के प्रमुख शिव मंदिरों—सरिया नाला, तुर्रेश्वर धाम, अंबेटिकरा, नीचेपारा शिव मंदिर सहित अन्य शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें देखी गईं। इस अवसर पर भक्ति भाव से ओत-प्रोत वातावरण में रामायण पाठ का भी आयोजन किया गया, जिससे श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक शांति और संतोष की अनुभूति हुई। शिवालयों में गूंजे…
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बागेश्वर धाम में आयोजित शिवरात्रि महोत्सव और 251 निर्धन कन्याओं के सामूहिक विवाह समारोह में शामिल हुए। इस ऐतिहासिक आयोजन में बागेश्वर धाम में धार्मिक भक्ति, सामाजिक समर्पण और राष्ट्रीय एकता का अदभुत संयोग देखने को मिला, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, “यह हमारे लिए गर्व की बात है कि हम बागेश्वर धाम के पवित्र भूमि पर आए हैं। हमने बागेश्वर सरकार के दर्शन किए और छत्तीसगढ़ की समृद्धि के लिए आशीर्वाद लिया। यहां 251 निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह हो रहा है, जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी आकर उनका आशीर्वाद देंगी। बागेश्वर धाम…
