Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- धरमजयगढ़ का गौरव प्राप्त पीएम श्री आत्मानंद विद्यालय का वार्षिकोत्सव कार्यक्रम धूमधाम से हुआ संपन्न! बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति!
- भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सुमित शर्मा का हुआ प्रथम धरमजयगढ़ नगर आगमन!युवाओं नें बाइक रैली निकाल किया भव्य स्वागत!
- अटल स्मृति दिवस पर धरमजयगढ़ में गूंजा अटल विचारों का स्वर, विधानसभा स्तरीय कार्यक्रम हुआ आयोजन!
- अटल स्मृति दिवस के पर धरमजयगढ़ विधानसभा स्तरीय कार्यक्रम का आज होगा आयोजन!
- संसदीय क्षेत्र स्तरीय सांसद खेल महोत्सव कल धरमजयगढ़ मे
- सांसद राधेश्याम राठिया का कल धरमजयगढ़ प्रवास महतारी सदन का भूमि पूजन और सांसद खेलकूद प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि के रूप में होंगे शामिल!
- “छाल में मानवता की धड़कन बना संगठन—मजदूर एकता सेवा समिति रक्तदान से लिख रही जीवन रक्षा का इतिहास”
- भारी जनविरोध के बीच जनसुनवाई स्थगित ! जनता में खुशी की लहर
Author: Rajeev Agrawal
संपादक: राजीव अग्रवाल, धर्मजयगढ़ - "ताज़ा खबरें, सटीक जानकारी! हमारे न्यूज़ पोर्टल पर पाएं देश-विदेश, राजनीति, खेल, मनोरंजन और व्यापार से जुड़ी सबसे नई और विश्वसनीय खबरें, बिल्कुल तेज़ और सही अंदाज़ में।"
धरमजयगढ़ वन मंडल क्षेत्र में वन अधिकार पत्र वितरण को लेकर चौंकाने वाला घोटाला सामने आया है। आरोप है कि वास्तविक हकदारों को नजरअंदाज कर रसूखदारों को मनमाने तरीके से पट्टे बांटे गए। इतना ही नहीं, एक ही परिवार के कई सदस्यों को अलग-अलग पट्टे देकर नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई गईं। वन अधिकार कानून का मजाक! वन अधिकार अधिनियम का उद्देश्य वनों पर आश्रित गरीब और आदिवासी परिवारों को उनका हक दिलाना था, लेकिन यहां इसका दुरुपयोग कर प्रभावशाली लोगों ने जंगलों की जमीन हथिया ली। बताया जा रहा है कि इन तथाकथित लाभार्थियों को जंगलों के अंदर ही…
*धरमजयगढ़ में स्वीकृत निर्माण कार्यों की स्थिति पर विधानसभा में उठा सवाल * रायपुर, 7 मार्च 2025: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान धरमजयगढ़ के विधायक श्री लालजीत सिंह राठिया ने नगर पंचायत धरमजयगढ़ में वर्ष 2021-22 से जनवरी 2025 तक स्वीकृत निर्माण कार्यों की स्थिति पर सवाल उठाया। उन्होंने सरकार से यह जानकारी मांगी कि इस अवधि में कितने निर्माण कार्य स्वीकृत हुए, कितने पूरे हुए, कितने अधूरे हैं, और क्या सभी कार्यों का भुगतान किया गया है या नहीं। प्रश्न संख्या 1867 के तहत विधानसभा में पूछे गए प्रमुख बिंदु: सरकार की प्रतिक्रिया: नगर प्रशासन एवं विकास…
रायपुर-विशाखापत्तनम मिक्स लेन ग्रीन कॉरिडोर परियोजना के तहत हुए 324 करोड़ रुपये के मुआवजा घोटाले में राज्य सरकार ने कड़ी कार्रवाई की है। इस घोटाले के मुख्य आरोपी अभनपुर के तत्कालीन तहसीलदार शशिकांत कुर्रे को निलंबित कर दिया गया है। रायपुर कलेक्टर की रिपोर्ट में उन्हें घोटाले का मास्टरमाइंड करार दिया गया है। बड़ी साजिश का खुलासा रिपोर्ट के मुताबिक, इस घोटाले में कई अन्य अधिकारियों की भूमिका भी संदिग्ध है। पूर्व सक्षम भू-अर्जन अधिकारी निर्भय साहू का नाम भी इसमें सामने आया है, जिन्हें पहले ही निलंबित किया जा चुका है। तहसीलदार से डिप्टी कलेक्टर, फिर निलंबन हाल ही…
बिलासपुर, छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के रतनपुर तहसील में एक पटवारी द्वारा रिश्वत लेने का मामला सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। ग्राम पचरा के निवासी केवल दास मानिकपुरी के अनुसार, पटवारी अनिकेत साव ने सरकारी काम करने के बदले उनसे 60,000 रुपये की रिश्वत की मांग की थी। घटना के अनुसार, केवल दास मानिकपुरी के पिता स्व. दुलमदास को 1984-85 में सरकारी पट्टा मिला था। इस पट्टे की भूमि को ऑनलाइन दर्ज करने और ऋण पुस्तिका जारी करने के लिए पटवारी ने रिश्वत की मांग की। 26 दिसंबर 2024 को पहले ही…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मार्च को छत्तीसगढ़ के दौरे पर आएंगे। इस दौरान वे बिलासपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। प्रधानमंत्री अपने दौरे के दौरान कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। सूत्रों के अनुसार, पीएम मोदी की एक बड़ी जनसभा बिल्हा के पास मोहतरा में आयोजित होगी, जिसमें 1 लाख से अधिक लोगों के शामिल होने की संभावना है। इस दौरे को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उच्च स्तरीय बैठक बुलाई थी, जिसमें उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, वित्त मंत्री ओपी चौधरी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
छत्तीसगढ़ में जमीन अधिग्रहण घोटाला: भ्रष्ट अधिकारियों की मिलीभगत से करोड़ों की हेराफेरी! रायपुर से विशाखापट्टनम तक के एक्सप्रेस-वे कॉरिडोर के निर्माण के दौरान एक बड़ा घोटाला सामने आया है। भारतमाला परियोजना के तहत बनने वाले इस कॉरिडोर से यात्रा की दूरी 83 किमी कम हो जाएगी, लेकिन इसी योजना में अधिकारियों और रसूखदारों ने मिलकर भारी भ्रष्टाचार को अंजाम दिया है। कैसे हुआ करोड़ों का घोटाला?सरकारी नियमों के अनुसार, ग्रामीण क्षेत्रों में 500 वर्गमीटर से कम भूमि पर अधिक मुआवजा मिलता है। इसी का फायदा उठाकर अधिकारियों और रसूखदारों ने मिलकर बड़ी-बड़ी जमीनों को 500 वर्गमीटर के छोटे टुकड़ों…
गांव की मिट्टी से निकली सफलता की खुशबू, परिवार व गुरुजनों ने दी शुभकामनाएं धरमजयगढ़ | मांडप्रवाह न्यूज – “सपनों की उड़ान को हौसले की ताकत मिल जाए, तो कोई भी मंज़िल नामुमकिन नहीं होती।” इस कथन को चरितार्थ किया है धरमजयगढ़ ब्लॉक के छोटे से ग्राम आमगांव की प्रतिभावान आदिवासी छात्रा कुमारी मोंगरा राठिया ने, जिन्होंने कठिन परिश्रम, संकल्प और संघर्ष के बल पर यूजीसी-नेट (NET) परीक्षा उत्तीर्ण कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। साधारण किसान परिवार से असाधारण सफलता तक का सफरएक साधारण किसान परिवार में जन्मी मोंगरा राठिया के लिए यह यात्रा आसान नहीं थी। उनके…
धर्मजयगढ़ जनपद पंचायत कार्यालय में आयोजित जनपद अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा उम्मीदवार लिनव राठिया ने जीत दर्ज की। चुनाव में कुल 25 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई थी, लेकिन मुकाबला मुख्य रूप से भाजपा की लिनव राठिया और कांग्रेस की चमेली सिदार के बीच देखने को मिला। चुनाव में लिनव राठिया को 15 मत मिले, जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी चमेली सिदार को 10 मतों से संतोष करना पड़ा। इस जीत के साथ भाजपा ने जनपद पंचायत में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। चुनाव परिणाम के बाद जश्न का माहौलचुनाव परिणाम घोषित होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में…
धरमजयगढ़ नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 03, पीपरमार में अधोसंरचना मद से बनाई जा रही नाली के घटिया निर्माण को लेकर पार्षद माधो बाई राठिया ने कड़ा विरोध जताया है। निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए उन्होंने तत्काल काम रोकने और नए सिरे से टेंडर जारी करने की मांग की है। 500 मीटर लंबी इस नाली का निर्माण कार्य अभी अधूरा ही था कि इसका कुछ हिस्सा धराशायी हो गया, जिससे निर्माण में भारी अनियमितताओं का खुलासा हुआ। पार्षद माधो बाई राठिया का कहना है कि ठेकेदार द्वारा निर्माण में निम्न स्तरीय सामग्री का उपयोग किया जा रहा…
धरमजयगढ़ में विकासखंड स्तरीय आंकलन शिविर आयोजित धरमजयगढ़। जिला कलेक्टर कार्तिकेय गोयल के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी डॉ के व्ही राव एवं जिला मिशन समन्वयक एन के चौधरी के मार्गदर्शन में विकास खंड स्रोत धरमजयगढ़ में दिव्यांग बच्चों का विकासखंड स्तरीय आंकलन शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। विकासखंड स्तरीय शिविर में जिले के स्पेशलिस्ट डॉ आर एन मंडावी, डॉ डोलेश्वर पटेल, डॉ सिद्धार्थ सिन्हा, डॉ यशवंत पटेल, डॉ मीना पटेल, डॉ अर्जुन कुमार बेहरा, डॉ श्यामजीत किंडो, डॉ नवीन अग्रवाल एवं डॉ प्रभाकर पटेल की टीम ने स्कूली…
