Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- धरमजयगढ़ का गौरव प्राप्त पीएम श्री आत्मानंद विद्यालय का वार्षिकोत्सव कार्यक्रम धूमधाम से हुआ संपन्न! बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति!
- भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सुमित शर्मा का हुआ प्रथम धरमजयगढ़ नगर आगमन!युवाओं नें बाइक रैली निकाल किया भव्य स्वागत!
- अटल स्मृति दिवस पर धरमजयगढ़ में गूंजा अटल विचारों का स्वर, विधानसभा स्तरीय कार्यक्रम हुआ आयोजन!
- अटल स्मृति दिवस के पर धरमजयगढ़ विधानसभा स्तरीय कार्यक्रम का आज होगा आयोजन!
- संसदीय क्षेत्र स्तरीय सांसद खेल महोत्सव कल धरमजयगढ़ मे
- सांसद राधेश्याम राठिया का कल धरमजयगढ़ प्रवास महतारी सदन का भूमि पूजन और सांसद खेलकूद प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि के रूप में होंगे शामिल!
- “छाल में मानवता की धड़कन बना संगठन—मजदूर एकता सेवा समिति रक्तदान से लिख रही जीवन रक्षा का इतिहास”
- भारी जनविरोध के बीच जनसुनवाई स्थगित ! जनता में खुशी की लहर
Author: Rajeev Agrawal
संपादक: राजीव अग्रवाल, धर्मजयगढ़ - "ताज़ा खबरें, सटीक जानकारी! हमारे न्यूज़ पोर्टल पर पाएं देश-विदेश, राजनीति, खेल, मनोरंजन और व्यापार से जुड़ी सबसे नई और विश्वसनीय खबरें, बिल्कुल तेज़ और सही अंदाज़ में।"
धरमजयगढ़ का गौरवप्राप्त पीएम श्री आत्मानंद विद्यालय का वार्षिकउत्सव समारोह धूमधाम से हुआ संपन्न, मुख्य अतिथि के रूप मे सांसद राधेश्याम राठिया, अनिल सरकार व अन्य विशिष्ट अतिथियों के गरिमा मय उपस्थिति में संपन्न हुआ कार्यक्रम !धरमजयगढ़ न्यूज़ —- धरमजयगढ़ का गौरव प्राप्त पीएम श्री आत्मानंद विद्यालय में आज शैक्षणिक वर्ष 2025- 26 का वार्षिक उत्सव कार्यक्रम बड़ी ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ! कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में सांसद राधेश्याम राठिया,अनिल सरकार, जिला भाजपा के उपाध्यक्ष गोकुल नारायण यादव, मंडल के अध्यक्ष भरत लाल साहू जनपद पंचायत उपाध्यक्ष शिशुपाल गुप्ता, नगर पंचायत के उपाध्यक्ष जगन्नाथ…
धरमजयगढ़ न्यूज़ —- भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम धरमजयगढ़ नगर आगमन पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने नीचे पारा जय स्तम्भ चौक पर आतिश बाजी करते हुए भव्य स्वागत किया.वहीं बाइक रैली के द्वारा अटल परिसर पहुंच श्रद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेई ज़ी को नमन किया गया.बस स्टैंड होते हुए रैली जेल पारा स्थित यादव भवन पहुंची जहाँ भारत माता के छाया चित्र मे दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम शुरुआत की गई. वही जिला युवा मोर्चा के अध्यक्ष सहित आये हुए प्रदेश पदाधिकारीयो का स्वागत फूल मालाओं से किया गया. अपने उद्बबोधन…
धरमजयगढ़। भारत रत्न, प्रखर राष्ट्रवादी विचारक एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की शताब्दी जन्म जयंती को अटल स्मृति दिवस के रूप में मनाते हुए धरमजयगढ़ विधानसभा स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन यादव भवन, जेलपारा में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम सांसद राधेश्याम राठिया के मुख्य आतिथ्य तथा विधानसभा प्रभारी सुरेंद्र बेसरा के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। वहीं कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा-सुमन अर्पित करने के साथ हुई। अटल ज़ी के विचारों, उनके ऐतिहासिक निर्णयो और राष्ट्रहित में किए गए कार्यों को स्मरण किया गया. इसके…
धरमजयगढ़ न्यूज़ — अटल बिहारी वाजपेई जी के 100 वी जन्म जयंती को “अटल स्मृति” दिवस के रूप मे मनाया जा रहा है!वही आज दिनांक 03012026 दिन शनिवार समय 03 बजे धरमजयगढ़ विधानसभा स्तरीय इस कार्यक्रम का आयोजन यादव भवन जेल पारा मे रखा गया है!इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद श्री राधे श्याम राठिया, जिला अध्यक्ष श्री अरुणधर दीवान व धरमजयगढ़ विधानसभा के प्रभारी श्री सुरेंद्र बेसरा जी का मार्गदर्शन होगा!वही इस कार्यक्रम के प्रभारी श्री महेश चैनानी नें भारतीय जनता पार्टी के सभी ज्येष्ठ,श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं को इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है!
नोडल अधिकारी मरकाम साहब के देख रेख सभी तैयारियां पूर्ण धरमजयगढ़।रायगढ़ संसदीय क्षेत्र स्तरीय सांसद खेल महोत्सव का आयोजन कल 25 दिसंबर को धरमजयगढ़ में किया गया है।इसकी तैयारी के लिए नोडल अधिकारी मरकाम दिनभर मैदान में डटे रहे।यह टूर्नामेंट चार चरणों में किया गया है।प्रथम चरण में संकुल स्तरीय,द्वितीय चरण में विकासखंड स्तरीय,तृतीय चरण में जिला स्तरीय और यह चौथा चरण में संसदीय क्षेत्र स्तरीय आयोजन हो रहा है।इसमें संसदीय क्षेत्र के जिला सारंगढ़,जिला जशपुर एवं जिला रायगढ़ के लगभग 350 खिलाड़ी भाग लेंगे।संसदीय क्षेत्र स्तरीय खेल महोत्सव को यादगार बनाने के लिए सांसद राधेश्याम राठिया ने निर्देशित किया…
सांसद राधेश्याम राठिया का कल धरमजयगढ़ प्रवास महतारी सदन का भूमि पूजन और सांसद खेलकूद प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि के रूप में होंगे शामिल!धरमजयगढ़ न्यूज़ — धरमजयगढ़ के आमापाली, कूड़ेकेला मै महतारी सदन के भूमि पूजन का कार्यक्रम सहित विकासखंड स्तरीय सांसद खेलकूद प्रतियोगिता के समापन में कल दिनांक 23.11.2025 दिन रविवार को मुख्य अतिथि के रूप में सांसद राधेश्याम राठिया का आगमन सुनिश्चित हुआ है. आपको बता दे कि धरमजयगढ़ में चल रहे विकासखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में धरमजयगढ़ विकासखंड के विभिन्न विद्यालयों के छात्र एवं छात्राओं ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया हैँ! वहीं मुख्य अतिथि के हाथो…
छाल क्षेत्र में मजदूर एकता सेवा समिति आज केवल श्रमिक संगठन नहीं, बल्कि जीवन बचाने वाली मानवता की धड़कन बन चुकी है। जहाँ अधिकांश संस्थाएँ केवल अपने अधिकारों तक सीमित रहती हैं, वहीं यह समिति अपने कार्य से यह सिद्ध कर रही है कि सेवा की भावना ही किसी भी संगठन की असली पहचान होती है। समिति के सदस्य रक्तदान को केवल सामाजिक कर्तव्य नहीं, बल्कि मानव जीवन की रक्षा का संकल्प मानते हैं। किसी भी अस्पताल में अचानक रक्त की आवश्यकता होने पर सबसे पहले जिस नाम पर भरोसा किया जाता है, वह है—मजदूर एकता सेवा समिति। रात हो…
भारी जनविरोध के बीच जनसुनवाई स्थगित ! जनता में खुशी की लहर धरमजयगढ़ क्षेत्र में प्रस्तावित अडानी समूह की मेसर्स अंबुजा सीमेंट लिमिटेड के पुरुंगा कोल माइंस परियोजना के विरोध में चल रहे जनआंदोलन का असर आखिरकार दिखाई दिया जब प्रशासन ने जनसुनवाई को स्थगित करने का निर्णय लिया इस खबर के फैलते ही पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई ग्रामीणों का कहना है कि यह जीत उनके एकजुट संघर्ष और हिम्मत का परिणाम है हालाँकि स्थगन का कारण प्रशासन ने किसी आवेदक के अनुरोध को बताया है लेकिन स्थानीय लोगों का मानना है कि भारी जनविरोध और…
पुरूंगावासियों की व्यथा, रायपुर और दिल्ली में क्यों नहीं गूंजी?… सांसद-विधायक ने ठगा धरमजयगढ़ विधानसभा के लोगों को?… जनाक्रोश की ज्वाला फूट पड़ेगी जनसुनवाई में?… अब तक की गुजरी जिन्दगी यादगार लम्हों में बदल जाएगी?… अब हम सब कैंसर अस्पताल में मिलेंगे इन कंपनियों के?-धरमजयगढ़। किस तरह से लोगों को छला जा रहा है यहां से कोयला निकालने के लिए, कंपनियों द्वारा नोटों में बिक गये हैं हमारे यहां के तमाम जनप्रतिनिधि ऐसा भी होता है। निरीह जनता के साथ चापलूस प्रशासन तंत्र और भ्रष्ट शासन के बीच बेच दिया गया है धरमजयगढ़ विधानसभा को। दस किलोमीटर के दायरे में…
विधायक निवास में श्रद्धा और भावनाओं के साथ मनाया गया अवतरण दिवस धरमजयगढ़ – अविभाजित छत्तीसगढ़ के पूर्व गृह मंत्री, जननायक एवं खरसिया के पूर्व विधायक शहीद स्वर्गीय नंद कुमार पटेल जी का अवतरण दिवस आज धरमजयगढ़ विधायक निवास में बड़े ही श्रद्धाभाव, सम्मान और भावनाओं के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया, तो वहीं वातावरण “नंदकुमार पटेल अमर रहें” के नारों से गूंज उठा। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं की आँखें नम थीं, लेकिन हृदय में गर्व की भावना उमड़ रही थी — उस नेता के प्रति, जिसने हमेशा…
