छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बागेश्वर धाम में आयोजित शिवरात्रि महोत्सव और 251 निर्धन कन्याओं के सामूहिक विवाह समारोह में शामिल हुए। इस ऐतिहासिक आयोजन में बागेश्वर धाम में धार्मिक भक्ति, सामाजिक समर्पण और राष्ट्रीय एकता का अदभुत संयोग देखने को मिला, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, “यह हमारे लिए गर्व की बात है कि हम बागेश्वर धाम के पवित्र भूमि पर आए हैं। हमने बागेश्वर सरकार के दर्शन किए और छत्तीसगढ़ की समृद्धि के लिए आशीर्वाद लिया। यहां 251 निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह हो रहा है, जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी आकर उनका आशीर्वाद देंगी। बागेश्वर धाम आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं के लिए एक सहारा बन रहा है। बाबाजी एक कैंसर अस्पताल भी खोल रहे हैं, जो इस क्षेत्र के लोगों के लिए वरदान साबित होगा।”
